फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Asmat was robbed after inhaling anesthetic, made a video, then got an abortion

Mau News: बेहोशी की दवा सुंघाकर लूटी अस्मत, बनाया वीडियो, फिर कराया गर्भपात

Fri, 05 Apr 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Asmat was robbed after inhaling anesthetic, made a video, then got an abortion
मऊ। शहर कोतवाली निवासी युवती ने दो लोगों पर बेहोशी की दवा सुंघाकर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए दो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़िता की तरफ से गर्भपात करने वाले अस्पताल के खिलाफ भी शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार घटना नौ जनवरी की है, युवती अपने घर पर थी कि उसी बीच कोपागंज थाना के झझवा गांव निवासी तुलसी साहनी उसके घर आया। युवती की दादी की मौत के कारण घर पर खाना नहीं बना था तो उसने बाजार जाकर खाना खिलाने की बात कही। बीच रास्ते में रुमाल में कोई दवा सुंघाकर दोस्त पुष्पेंद्र सिंह के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। दोनों न पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। अर्ध बेहोशी की हालत में उसे देर रात दस बजे घर लाकर छोड़ दिया। वीडियो के आधार दोनों उसे लगातार ब्लैक मेल करते रहे। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। दोनों की जब जानकारी हुई तो बीते दस मार्च की शाम लगभग चार बजे जबरदस्ती उठाकर लेकर गए और भीटी मोड़ से आगे बहादुरगंज रोड पर अस्पताल में गर्भपात कराया। दोनों ने धमकी दी कि किसी को यह बात बताई जो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन




बिना मानक के चल रहा अस्पताल

शहर के भीटी मोड़ से बहादुर गंज रोड़ पर किराए के मकान में संचालित अस्पताल को बिना मानक के अनुरूप चलने को लेकर गोपाल निषाद ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा। शिकायतकर्ता ने बताया कि अस्पताल मानकों को पूरा नहीं करता है। अस्पताल में भ्रूण हत्या की जांच के साथ खुलेआम गर्भपात कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed