फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Asking for protection money arrested

ग्राम प्रधान से रंगदारी मांगने वाला चढ़ा हत्थे

Thu, 12 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 12 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Asking for protection money arrested
रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
चिरैयाकोट पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार को कुख्यात अपराधी धर्मेन्द्र सिंह के नाम पर प्रधान से चार लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त लालजी कहार को गिरफ्तार कर लिया है। वह चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ कर रहने वाला है। धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा सिम भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बदमाश ने एक प्रधान से चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसका खुलासा बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने एसपी आफिस में किया।
विज्ञापन


अल्देमऊ के प्रधान बुझारत राम को मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने खुद को कुख्यात अपराधी धर्मेन्द्र सिंह बताकर चार लाख रंगदारी मांगी। न देने पर जान से मार देने की धमकी दी थी। दुबारा नौ मई को भी पुन: धमकी दी गयी। प्रधान ने इस संबंध में चिरैयाकोट थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस टीम ने प्रधान बुझारत राम के साथ मिलकर अपराधी को पकड़ने का प्लान बनाया। सर्विलांस के जरिये धमकी देने वाले व्यक्ति को पकड़ने की प्लानिंग की गई। अल्देमऊ गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से कथित आरोपी के पहुंचते ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed