{"_id":"5e8746188ebc3e71195f92db","slug":"ask-extortion-of-one-million-to-cloth-merchant-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः कपड़ा व्यापारी से फोन कर मांगी दस लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः कपड़ा व्यापारी से फोन कर मांगी दस लाख की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 03 Apr 2020 07:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 03 Apr 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
extortion
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम बाजार निवासी और कपड़ा व्यापारी की मोबाइल पर शुक्रवार की सुबह फोन कर बदमाशों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित कपड़ा व्यापारी राम आशीष सिंह सरालखंसी थाना क्षेत्र के बढुवा गोदाम बाजार के निवासी हैं। वो अपने मकान में ही कपड़े की दुकान खोले हैं। लॉकडाउन के चलते इस समय दुकान बंद चल रही है। शुक्रवार सुबह 9 बजे के करीब उनकी मोबाइल पर अज्ञात काल आई।
फोन उठाने पर कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी साथ ही 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर जान से हाथ धोने की बात बोला। व्यापारी ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया। साथ ही मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
बताते चले इस बाजार में रंगदारी को लेकर दवा व्यापारी की हत्या की जा चुकी है। ऐसे में बदमाश का फोन आने पर व्यापारी भयभीत हैं। थानाध्यक्ष सरायलखंसी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही।