{"_id":"6905c2644d755e044704899e","slug":"asha-bahus-protested-for-payment-of-five-months-work-in-mau-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आशा बहुओं का प्रदर्शन, पांच माह के बकाया भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आशा बहुओं का प्रदर्शन, पांच माह के बकाया भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन
Sat, 01 Nov 2025 01:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:48 PM IST
सार
आशा बहुओं द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आशा और आशा संगिनी का मार्च और जुलाई से अक्टूबर तक कुल 5 महीने मैं किए गए कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े विभिन्न गांव में तैनात आशा और आशा संगिनी का पिछले पांच महीने में किए गए कार्यों का भुगतान नहीं मिला। इससे नाराज आशा बहुओं और आशा संगिनी ने 1 नवंबर से कलमबद्ध हड़ताल शुरू किया है। इस संबंध में शनिवार को आशा और आशा संगिनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि आशा और आशा संगिनी का मार्च और जुलाई से अक्टूबर तक कुल 5 महीने मैं किए गए कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है। इसको लेकर कई बार स्थानीय अधीक्षक और जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में आशा बहू कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा सिंह का कहना है कि कार्यों का पूर्ण भुगतान की मांग को लेकर कई बार पत्र भेजा गया लेकिन सिर्फ आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
बताया कि 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। इस दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों की होगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से उमा, गुड्डी, चंपा, मधुबाला, मीणा, माला, रंभा, सरिता, सुनीता, सहित सैकड़ो आशा बहू और आशा संगिनी मौजूद रही।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
आशा बहू और आशा संगिनी के कार्यों का भुगतान स्थानीय स्तर से लंबित नहीं है। शासन द्वारा नया पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल पर आशा बहू के कार्यों का विवरण भरने के बाद आशा बहू के खाता में सीधे भुगतान होता है। यहां से पूरी फॉर्मेलिटी पूरी की जा चुकी है। लेकिन नया पोर्टल होने के कारण अभी तक भुगतान नहीं आया है। इसको लेकर शासन और स्थानीय स्तर पर पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्दी समस्या का समाधान हो जाएगा। -डॉ रामबदन, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना