फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   As soon as Sahalag starts, bands ring claiming to have stock, petrol pumps are closing in the evening.

Mau News: सहालग शुरू होते ही स्टॉक होने के दावों की बजी बैंड, शाम होते ही बंद हो रहे पेट्रोल पंप

Wed, 22 Apr 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
As soon as Sahalag starts, bands ring claiming to have stock, petrol pumps are closing in the evening.
नगर के कलेक्ट्रेट मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार की राज पेट्रोल न मिलने पर  पसरा सन्नाटा,बंद - फोटो : 1
हाईवे और जिले के प्रमुख मार्गों पर स्थित पंपों पर सोमवार की शाम सात बजे के बाद तेल का स्टॉक समाप्त हो गया, जिसके चलते उन्हें बंद करना पड़ा। दोपहर से ही शहर और आसपास के पंपों पर निर्धारित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम चार बजे तक मऊ शहर और कोपागंज के कई पंप बंद रहे। संचालकों का कहना है कि सहालग शुरू होने से तेल की खपत बढ़ गई है। 15 दिन बाद फिर से ऐसी स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

जहां तेल मिल रहा है, वहां संचालकों ने मशीनों पर पर्चियां चिपका रखी हैं, जिन पर लिखा है दोपहिया में 100 रुपये, चारपहिया में 300 रुपये तक पेट्रोल और 500 रुपये तक डीजल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में अलग-अलग कंपनियों के 130 पंप हैं। विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों का दावा है कि मऊ जिले में 6.07 लाख लीटर पेट्रोल और 9.16 लाख लीटर डीजल का स्टॉक है। इतना स्टॉक होने के बावजूद तेल की किल्लत होना आश्चर्य की बात है।
सोमवार की शाम संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शहर और आसपास के पंपों पर पहुंचकर पड़ताल की। अदरी मोड़, नगर के ब्रह्मस्थान, कचहरी मोड़, डुमरांव मोड़ और कोपागंज स्थित दो पंपों पर तेल समाप्त हो गया था। शाम आठ बजे के बाद वहां की लाइट बंद कर कर्मचारी घर चले गए।
इसके अलावा मधुबन तहसील क्षेत्र के पंपों पर भी तेल समाप्त हो गया था। मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी तहसील के मुख्य मार्गों पर स्थित पंपों पर भी तेल नहीं मिल रहा था। ऐसे में वैवाहिक कार्यक्रम में जाने के लिए वाहन लेकर निकले लोग परेशान दिखे।
चारपहिया वाहन चालक एक पंप से 300 रुपये का पेट्रोल लेकर दूसरे पंप की तलाश करते रहे। मंगलवार को भी इन स्थानों पर स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
स्टॉक न होने की बात छिपाने के लिए ब्रह्मस्थान स्थित पंप के कर्मचारियों ने मशीन खराब होने की बात बताई, जबकि कचहरी मोड़ स्थित पंप पर सन्नाटा पसरा रहा।
इनसेट------------
सीमित मात्रा में दिया पेट्रोल
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र में कई पेट्रोल पंपों पर तेल की आपूर्ति बाधित होने से वाहन चालक परेशान रहे। दुबारी स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार को ही स्टॉक समाप्त हो गया था। मधुबन के इंडियन और हिंदुस्तान पेट्रोल पंपों पर भी सोमवार से तेल नहीं मिल रहा था। मंगलवार को स्टॉक आने पर संचालकों ने तेल की बिक्री सीमित कर दी। पेट्रोल लेने आए लोगों ने बताया कि अचानक आई इस कमी से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। जिन्हें दूर जाना है, उन्हें विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद

कोट
जिले में 6.07 लाख लीटर पेट्रोल और 9.16 लाख लीटर डीजल का स्टॉक है। कुछ जगहों पर टैंकर खाली न होने के कारण तेल बिक्री बंद की गई होगी। -राघवेंद्र कुमार सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी, मऊ
प्रतिक्रिया-------------
वैवाहिक कार्यक्रम में जाने के लिए बाइक लेकर निकला था, लेकिन कोपागंज से मऊ तक कहीं भी तेल नहीं मिला। कचहरी मोड़ स्थित पंप पर पता चला कि सोमवार की शाम से ही तेल समाप्त हो गया है। -राकेश कुमार, कोपागंज
----
बाइक से वाराणसी गया था। वहां सीमित पेट्रोल मिलने पर 200 रुपये का भरवाकर निकला, लेकिन मऊ आते-आते समाप्त हो गया। ब्रह्मस्थान स्थित पंप पर बाइक रुक गई, जहां कर्मचारी मशीन खराब होने की बात कह रहे हैं। -विशाल कुमार, पिंडोहरी

---
बाइक से किसी काम से मऊ आया था। घर की ओर पेट्रोल नहीं मिल रहा था, सोचा मऊ में मिल जाएगा, लेकिन रास्ते में किसी भी पंप पर तेल नहीं मिला। -विश्वजीत, गजियापुर मधुबन
----
सामान की खरीदारी करने मऊ आया था। बाइक में पेट्रोल कम होने पर भरवाने पहुंचा, लेकिन पता चला कि स्टॉक समाप्त है। -अरशद, मुगेंसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed