{"_id":"6a722a83731174f84909ee67","slug":"aryan-eleven-defeated-mau-juniors-under-12-by-44-runs-mau-news-c-295-1-svns1029-149791-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आर्यन इलेवन ने मऊ जूनियर्स अंडर-12 को 44 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आर्यन इलेवन ने मऊ जूनियर्स अंडर-12 को 44 रनों से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मंगलवार को आयोजित 30-30 ओवरों के मैच में आर्यन इलेवन की अंडर-12 टीम ने मऊ जूनियर्स को 44 रनों से हरा दिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए राजवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आर्यन इलेवन ने निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में राजवीर ने 47 रन, मिथुन ने 34, प्रत्यूष ने 29 और फातिमा ने 12 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा टीम को 41 अतिरिक्त रन भी मिले।
मऊ जूनियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने 2 विकेट चटकाए जबकि आर्यन, उत्सव, स्वास्तिक, आदर्श और वेदांत ने 1-1 विकेट हासिल किया। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ जूनियर्स की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। आयुष (22 रन), अंकित (22 रन), अनुराग (17 रन) और अयांश (12 रन) के प्रयासों और 48 अतिरिक्त रनों के बावजूद पूरी टीम 18.1 ओवरों में महज 133 रनों पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
आर्यन इलेवन की ओर से किफायती और घातक गेंदबाजी करते हुए राजवीर, आदित्य और आदित्य सिंह (2) ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मिथुन, आयुष, आदित्य सिंह और वंश को 1-1 सफलता मिली।
मैच में निर्णायक की भूमिका अंपायर अश्वनी और जियाउर्रहमान ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी अविनाश ने संभाली। संवाद