{"_id":"621e5c14a8a9b97a6e1aa6ca","slug":"arya-samaj-took-out-procession-mau-news-vns6411745144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज ने निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। आर्य समाज मऊनाथ भंजन का ऋषि बोधोत्सव एवं वार्षिकोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। शिवरात्रि से प्रारंभ होकर चार मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: यज्ञ से हुआ। इससे पूर्व आर्य समाज की ओर से श्रोभायात्रा भी निकाली गई। यज्ञ के यजमान डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी तथा उनकी धर्मपत्नी पुष्पा तिवारी रहीं। यज्ञब्रह्मा आर्यसमाज के पुरोहित आचार्य मनीष आर्य रहे। यज्ञ में कोलकाता से पधारे पं. कैलाश कर्मठ ने यज्ञ प्रार्थना की। अपराह्न बाद आर्यसमाज प्रांगण से शोभा यात्रा निकली। शोभा यात्रा आर्य समाज मंदिर से संस्कृत पाठशाला, घास बाजार, सिंधी कॉलोनी होते हुए रेलवे फाटक तक गई। शोभा यात्रा में शामिल डीएवी इंटर कालेज, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, दयानंद बाल विद्या मंदिर, डीएवी रामपुर चकिया के बच्चों के साथ-साथ आर्य समाज के समस्त पदाधिकारी तथा नगरवासी शामिल थे।
आर्य समाज के मंत्री प्रशांत रत्नम सिंह ने बताया कि वार्षिकोत्सव चार मार्च तक चलेगा। जिसमें वैदिक प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश वैदिक का उद्बोधन होगा। कोलकाता से पधारे राष्ट्रीय भजनोपदेशक परिषद् दिल्ली के महामंत्री कैलाश कर्मठ होंगे। रोजाना सुबह सात से नौ बजे तक यज्ञ तथा शाम को भजन संध्या होगी। समाज के प्रधान उदय प्रताप आर्य ने लोगों से कार्यक्रम में शिरकत की अपील की। इस दौरान पं. हरिशंकर मिश्र, दिनेश नंदन राय, बृजेश सिंह, प्रहलाद वर्मा, परमात्मा पांडे आदि शामिल रहे।