{"_id":"695d5900618c9f0c1808b304","slug":"arvind-rajbhar-suspended-the-hunger-strike-by-feeding-sweets-to-the-girl-students-mau-news-c-295-1-mau1002-138935-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अरविंद राजभर ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर स्थगित कराई भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अरविंद राजभर ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर स्थगित कराई भूख हड़ताल
विज्ञापन
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने मंगलवार को छात्राओं को मिठाई खिलाकर भूख हड़ताल स्थगित कराई। छात्राओं से कहा कि मुझपर विश्वास करिए और घर जाकर जाइए बचा हुआ काम मुझे करने दीजिए।
उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री और जिलाधिकारी से फोन पर बात करके पूरे मामले से अवगत कराया और 12 जनवरी से जाति प्रमाणपत्र जारी होने का आश्वासन दिया।
आश्वासन पर गोंड समाज के लोगों ने अनिश्चतकालीन धरना 12 जनवरी तक स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए या किसी प्रकार की अड़चन आई, तो वो स्वयं पूरी टीम के साथ मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में धरना पर बैठेंगे।
विज्ञापन
अरविंद राजभर ने आरोप लगाया कि जाति प्रमाण पत्र बनाने के मामले में संबंधित लेखपालों की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है, जिसके कारण छात्र छात्राओं को शिक्षा, छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
इस दौरान उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी, तहसीलदार अनीश सिंह, अनुष्का, रितु, कृपाल, रोहित, प्रतीक, पप्पू, मुस्कान, नंदनी, धर्मेंद्र , तहसील पर तैनात लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।