फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   artist staging of the play

‘हवालात’ में दिखाया आईना

Tue, 03 Feb 2015 11:39 PM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
artist staging of the play
कस्बा स्थित किशोर वाटिका के सभागार में नटखट नाट्य टोली की ओर से हवालात
विज्ञापन
नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर करारा प्रहार किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अर्चना उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


मंचित नाटक हवालात में तीन नवयुवक पुलिस से लाकअप में बंद करने को कहते हैं। इसके लिए अपने को कई अपराधों में सम्मिलित बता रहे हैं। कारण कि ठंड भरी रात में न कोई ठौर है न ही तन पर ठीक से कपड़े।


वे सोचते हैं कि हवालात में कम से कम रात्रि तो आराम से व्यतीत होगी। कलाकाराें ने लघुनाटक हास्य व्यंग और करुणा का सुंदर मिश्रण करते हुए समाज में व्याप्त बेरोजगारी कानून व्यवस्था पर करारी चोट की।


बेरोजगारी, कानून व्यवस्था पर चोट किया। बेरोजगार युवकों की भूमिका में राजीव भारद्वाज, विवेक सिंह, आनंद भारद्वाज, सिपाही की भूमिका में नवीन कुमार रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. अजीत नारायण सिंह, मनोज सिंह, विवेक सिंह, अंगद कश्यप, अजय शंकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed