फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Arrangement of district hospital will be tight on Diwali

दिवाली पर जिला अस्पताल की व्यवस्था रहेगी चुस्त

Fri, 13 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of district hospital will be tight on Diwali
मऊ। दिवाली को लेकर इस बार जिला अस्पताल में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की गई है। जिला अस्पतालों में बर्न और आंख के मरीजों के इलाज के खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृज कुमार ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में पांच बेड सुरक्षित रखे जाएंगे। वहां दवाओं की पूरी व्यवस्था है। स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने विभागों के चिकित्सकों की सूची और फोन नंबर इमरजेंसी में नोट करा दिया है जिससे जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सके। वहीं अस्पताल के बर्न वार्ड में चार बेड सुरक्षित रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त जरूरत के मुताबिक अन्य वार्डों के बेडों का भी उपयोग किया जाएगा। सभी डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को दीपावली पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। जिससे लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed