{"_id":"6935bb61374a5e78f2040b81","slug":"armed-land-mafia-members-destroyed-the-crops-by-plowing-the-field-a-first-information-report-fir-has-been-filed-mau-news-c-295-1-mau1002-137365-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: असलहा दिखाकर भू-माफिया ने जोत दी फसल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: असलहा दिखाकर भू-माफिया ने जोत दी फसल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मधुबन-रामपुर बेलौली। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी ओमप्रकाश सिंह की तहरीर पर लाइसेंसी असलहा दिखाकर खड़ी फसल जोतने और सरकारी आदेश का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम भू-माफिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर चकबंदी विभाग ने पुलिस बल के साथ बीते छह सितंबर को जमीन पर कब्जा दिलाया था। बीते पांच दिसंबर की शाम सात बजे दुबारी के धूस पुरवा निवासी राजबब्बर चौहान ने लाइसेंसी असलहा दिखाकर छह इंच ऊंची सरसों की फसल जोतवा दी।
बेटे धनंजय सिंह की छाती पर असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दुबारी ग्राम पंचायत चकबंदी प्रक्रिया के अधीन है। जमीन पत्नी के नाम दर्ज है, जिसे भू-माफिया राजबब्बर चौहान कूटरचित तरीके से अपनी पत्नी सत्यावती के नाम दर्ज करा लिया था। पता चलते ही ओमप्रकाश सिंह ने चकबंदी अधिकारी के यहां वाद दाखिल किया, जिसपर भूमाफिया की पत्नी का नाम खारिज हो गया। बावजूद लाइसेंसी असलहा से डरा धमकाकर धान की फसल रोपवाया और काट लिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के यहां प्रार्थनापत्र देने पर बीते छह सितंबर चकबंदी विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन कराकर उन्हें कब्जा दिलाया गया। सात नवंबर को खेत जोतवाकर सरसों की फसल बोई गई थी। राजबब्बर ने बीते पांच दिसंबर की शाम सात बजे छह इंच ऊंची फसल को जोतवा दी।