फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Answered all questions but not get admission in school pain of 4 years old child mau DM office

Mau: सभी सवालों के जवाब दिए लेकिन नहीं मिला स्कूल में एडमिशन, डीएम ऑफिस पहुंचे चार साल के बच्चे का दर्द

Wed, 22 Feb 2023 08:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Feb 2023 08:44 PM IST
सार

मऊ डीएम ऑफिस पर बुधवार को चार वर्षीय बच्चा परिजनों के साथ पहुंचा। उसकी फरियाद थी कि उसे शहर के स्कूल में दाखिला नहीं दिया जा रहा है। बच्चे की डीएम से तो मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Answered all questions but not get admission in school pain of 4 years old child mau DM office
चार साल के बच्चे ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ स्थित एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में एडमिशन को लेकर मनमानी की शिकायत लेकर चार साल का बच्चा अपने पिता के साथ डीएम ऑफिस पहुंचा। यहां सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश सिंह को स्कूल के विरुद्ध पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बच्चे की बात सुनकर इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर निवासी एक व्यक्ति के चार वर्षीय बालक ने बताया कि नगर क्षेत्र के ताजोपुर स्थित एक निजी स्कूल में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा दिया था। परीक्षा में सभी प्रश्नों के जवाब सही देने के बाद भी दाखिला सूची में बच्चे का नाम नहीं था। इस पर जब उसके पिता ने जवाब मांगा तो उन्हें उचित जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद बुधवार को पीड़ित छात्र अपने पिता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा। बच्चे की जिलाधिकारी से  मुलाकात नहीं हो पाई। उसने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंप कर गुहार लगाई है। आरोप लगाया गया है कि स्कूल द्वारा मौखिक तौर पर एडमिशन के लिए 12 प्रश्न पूछे गए थे।

इसमें छात्र युवराज ने सभी प्रश्नों का सही जवाब दिया था। बावजूद इसके स्कूल ने छात्र का एडमिशन नहीं किया। वहीं इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इस संबंध में संबंधित स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed