फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Answer sheets started reaching the evaluation centers

मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचने लगीं उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 19 Apr 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Answer sheets started reaching the evaluation centers
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से नगर क्षेत्र के दो मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू होगा। मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने के साथ सभी तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए नगर के तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिक्षण कक्षों की साफ-सफाई, प्रकाश, प्रसाधन व पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है। मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल लेकर ट्रक पहुंचने लगे हैं। डीएवी इंटर कालेज में हाइस्कूल की और तालीमुद्दीन इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों जांची जाएंगी। दोनों मूल्यांकन केंद्रों लगभग चार लाख कॉपियां आनी हैं। आनी है। डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी का कहना था कि मूल्यांकन केंद्र पर अब तक लगभग एक लाख उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नगर के दो परीक्षा केंद्रों पर 23 अप्रैल से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा। बोर्ड की तरफ से परीक्षकों की सूची अभी नहीं मिली है। हालांकि उत्तरपुस्तिकाएं आनी शुरू हो गई हैं। मूल्यांकन की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed