फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Another chance for the students deprived of the practical examination of UP Board

यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा से वंचित छात्रों को एक और मौका

Sat, 14 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Another chance for the students deprived of the practical examination of UP Board
मऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा 2022 से वंचित रह गए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दिया है। जिले के 60 माध्यमिक विद्यालयों के छह हजार छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 17 से 20 मई के बीच कराई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी समस्त सूचना तथा प्रयोगात्मक परीक्षकों के नियुक्ति पत्र आदि संबंधित विद्यालयों के पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस आशय का पत्र जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में इंटर विज्ञान वर्ग के 200 माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड लिखित परीक्षा के बाद बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा 20 अप्रैल से मई माह के पहले सप्ताह तक कराया था। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सहित अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के चलते परीक्षकों के न आने से बहुत से परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो पाई। अब बोर्ड की तरफ से परीक्षा की नई तारीख घोषित की गई है। जिले के 60 माध्यमिक विद्यालयों के छह हजार छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 17 से 20 मई के बीच कराई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षार्थी अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर निर्धारित तिथि पर परीक्षा में सम्मिलित हों। इसके पश्चात किसी परीक्षार्थी को कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए नजदीक के सुविधायुक्त विद्यालय को केंद्र बनाया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा संबंधी समस्त सूचना तथा प्रयोगात्मक परीक्षकों के नियुक्ति पत्र आदि संबंधित विद्यालयों के पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षाएं 17 से 20 मई के बीच कराई जाएगी। परीक्षार्थी अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर निर्धारित तिथि पर परीक्षा में सम्मिलित हों। इसके पश्चात किसी परीक्षार्थी को कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। - राजेंद्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed