फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Another case of violation of code of conduct, banner of Kisan Samriddhi Kendra not lowered

Mau News: आचार संहिता के उल्लंघन का एक और मामला, किसान समृद्धि केंद्र का नहीं उतरा बैनर

Fri, 22 Mar 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Another case of violation of code of conduct, banner of Kisan Samriddhi Kendra not lowered
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के दरगाह बाजार स्थित जिला सहकारी फेडरेशन पर प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर प्रधानमंत्री के फोटो के साथ बैनर लगा हुआ है। बता दें कि जनपद में एक सप्ताह से आचार संहिता लगी हुई है। स्थानीय प्रशासन की ओर से ऐसे अनेकों स्थान से राजनीतिक दलों से संबंधित पोस्टर और बैनर उतारा गया। जबकि तहसील क्षेत्र का चर्चित बाजार दरगाह स्थित जिला सहकारी फेडरेशन पर प्रधानमंत्री के फोटो सहित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का बैनर लगा हुआ है। जिसको लेकर दरगाह के ग्रामीणों समेत मार्ग से आने और जाने वाले लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। यह फेडरेशन दरगाह बाजार से दरगाह चौक पर जाने वाले मार्ग पर लगा हुआ है। इसी मार्ग से दरगाह चौक पर रोजाना पुलिस प्रशासन का आना जाना है। जिसके बाद भी पुलिस की नजर अब तक इस बैनर पर नहीं पड़ी है। जहां खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन होता दिखाई दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed