फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Announcement to make Rain Plaza on Purvanchal Expressway Hawa Hawai

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रैन प्लाजा बनाने की घोषणा हवा हवाई

Sat, 16 Apr 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Announcement to make Rain Plaza on Purvanchal Expressway Hawa Hawai
मुहम्मदाबाद गोहना। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जनपद में चढ़ने-उतरने की कोई सुविधा नहीं है। जनपद के गोकुलपुरा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने, उतरने की मांग को लेकर गत वर्ष दिसंबर माह में आधा दर्जन बार धरना-प्रदर्शन किया गया था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण के दौरान तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने जनपद में चढ़ने उतरने के लिए जिला प्रशासन से प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। जनपदवासियों की सुविधा के लिए लिए रानीपुर के पास 277.5 किमी पॉइंट पर रैन प्लाजा बनाया जाना था। लेकिन यह घोषणा हवा हवाई साबित नजर आ रही है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे प्रदेश के दस जनपदों से होकर गुजर रहा है। निर्माण के दौरान सभी जनपदों से इस पर चढ़ने उतरने की सुविधा देने की घोषणा हुई थी। इस क्रम में पड़ोसी जनपद आजमगढ़ में चार स्थानों और गाजीपुर में तीन स्थानों से इंटरचेंज की सुविधा दी गई है। लेकिन केवल मऊ जिला को इस सुविधा से वंचित रखा गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का 28 किलोमीटर हिस्सा मऊ जनपद में पड़ता है। लेकिन जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस पर चढ़ने को लेकर कोई सुविधा नहीं दी गई है। निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था के प्रबंध निदेशक अवनीश अवस्थी और तत्कालीन औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के जनपद में आगमन पर जनपद वासियों द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस पर इंटरचेंज और रैंप प्लाजा की मांग की गई थी। गोकुलपुरा रानीपुर के बीच 277.5 किलोमीटर एक्सप्रेसवे पर रैंप प्लाजा निर्माण की घोषणा किया गया। काफी समय बीतने के बाद भी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आवागमन की कोई सुविधा नहीं मिल रही है और न ही इस पर कोई कार्य शुरू हो सका है। हालांकि रैन प्लाजा के लिए गोकुलपुरा के पास भूमि भी सुरक्षित की गई है। कार्यदाई संस्था यूपीडा के प्रबंधक मनीष मिश्रा ने बताया कि गोकुलपुरा के पास 277.5 किलोमीटर के पास रैंप की सुविधा दिए जाने को लेकर कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed