फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose celebrated with great pomp in the district

जिले में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Sun, 24 Jan 2021 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose celebrated with great pomp in the district
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया गया। नगर स्थित सनबीम स्कूल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश गर्ग तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मिनहाज खान ने किया। सनबीम स्कूल की छात्रा तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसडर अलाफिया ने नेताजी के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए अतुलनीय योगदानों को रेखांकित करते हुए भाषण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

दोहरीघाट: कर्मालाल बिहारी डिग्री कॉलेज गोठा के फार्मेसी के छात्रों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती को हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राम अधीन पांडेय ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जी का देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान था। उन्होंने अपने सुखों का त्याग करके देश के आजादी के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक लाल बिहारी द्विवेदी, उमेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, प्रमोद यादव आदि शामिल रहे। इसी क्रम में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं के बीच मुख्य वक्ता अवकाश प्राप्त चीफ इंजीनियर चंद्रभान चौहान ने कहाकि नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख सेनानी थे, जिन्होंने देश की आजादी के साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला कर उनकी चूले हिला दी। वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव, संजय चौहान, शैलेंद्र राय, हेमंत राय, पवन सोनकर, विजेंद्र चौहान, नरेंद्र मल्ल आदि शामिल रहे।
रतनपुरा: राष्ट्रीय जन जागरण परिषद के पदाधिकारियां ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत का प्रथम राष्ट्राध्यक्ष घोषित किया जाए। उनकी पुस्तक के जो छ: पृष्ठ आज भी गोपनीय है, उसे सार्वजनिक किया जाए। इस कार्यक्रम के दौरान अरुण भारतवंशी, विनीत तिवारी, प्रवीण दीक्षित, अखिलेश चौहान, नंदकुमार विश्वकर्मा, शुभम मौजूद थे।
मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुरी रतनपुरा मऊ के प्रांगण में आज दिनांक 23 जनवरी 2021 को कर्तव्य दिवस कार्यक्रम एवं पराक्रम दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनेक वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम डिग्री कालेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्रनाथ मिश्र ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के आदर्शो पर चलने के लिए विद्यार्थियों का आह्वान किया।

फतहपुर: मधुबन तहसील क्षेत्र के नंदौर में भारतीय आवाम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेेताजी सुुुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मनोज यादव, लालू गुप्ता, रत्नेश चौहान, बृजेश कुमार, नसीम अहमद,मल्लू राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed