{"_id":"253949f65e3cf0f6bfac9ba022e6414a","slug":"angry-lawyers-march-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए वकीलों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए वकीलों ने निकाला जुलूस
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Mar 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में वकीलों संग पुलिस की जबरदस्त झड़प के बाद गुरुवार को अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में जुलूस निकाला। जुलूस में जमकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
कलेक्ट्रेट और सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। वहीं, दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए कामना की।
अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद में हुई घटना में दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
दीवानी कचहरी में गुरुवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालजी पांडेय के नेतृत्व में पुस्तकालय भवन में शोकसभा का आयोजन हुआ।
इसमें सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर इलाहाबाद में हुई घटना में मृत अधिवक्ता नबी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट और दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग के विरोध में जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग का पुतला फूंका और जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी
की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दोषियोें पर कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी चन्द्रकांत पांडेय को सौंपा।
इलाहाबाद कचहरी में हुई घटना को लेकर गुरुवार को दीवानी कचहरी और कलेक्ट्रेट पुलिस छावनी में तब्दील रहा। सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिसकर्मियों की कमान खुद एएसपी सुनील कुमार सिंह ने संभाली।
आक्रोशित अधिवक्ताओं के शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने चैन की सांस ली।