फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angered by a scolding, a woman, along with four others including her lover, murdered her father-in-law and also made a video.

Mau News: डांट से नाराज महिला ने प्रेमी समेत चार लोगों के साथ मिलकर की ससुर की हत्या, वीडियो भी बनाया

Thu, 05 Feb 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Angered by a scolding, a woman, along with four others including her lover, murdered her father-in-law and also made a video.
हत्या के मामले में पकड़े गए तीन अभियुक्त।
सरायलखंसी थाना के चोरपाखुर्द गांव के ट्यूबवेल के पास जयसिंहपुर गांव निवासी सुबच्चन राजभर उर्फ गेड़ी (54) की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि मामले में मृतक की बहू पिंकी, राममिलन सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बहू का पति विदेश रहता है। डांटने पर बहू ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर धारदार हथियार से सुबच्चन की हत्या कर दी। शराब पीने से लेकर गला रेतने का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि हत्या के बाद से सरायलखंथी थाना के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम मामले की जांच कर रही थी।
जांच के दौरान लोगों से पूछताछ और घटना के पास मिले सबूत के आधार पर कुछ अहम सुराग हाथ लगे थे। मृतक की पत्नी ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सिगाड़ी गांव निवासी राममिलन राजभर, सुधीर राजभर, छठ्ठू राजभर उर्फ रोहित और सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मठ मुहम्मदपुर गांव निवासी मृतक की बहू पिंकी को गिरफ्तार किया।
पुलिस की पूछताछ में तीनों से बताया कि सुबच्चन राजभर का चोरपा खुर्द गांव निवासी एक महिला के साथ रहता था उसके पति की मौत हो चुकी थी। कुछ दिन पहले उसने अपनी बहू पिंकी को डांट दिया था।
बहू का राममिलन राजभर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। डांटने से नाराज होकर महिला और उसके प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। प्रेमी ने सुबच्चन को शराब पीने के लिए गरथौली गांव के पास स्थित ट्यूबवेल के पास बुलाया।
चारों ने एक साथ बैठकर शराब पी। सुबच्चन के नशा में होने के बाद उसे तीनों बगीचे में लेगए। वहां कपड़ें से मुंह दबा दिया और चाकू से सुबच्चन गला पहले राम मिलन ने रेता, उसके बाद दोनों दोस्तों ने भी बारी बारी से गला रेता।

दाहिनी कलाई भी काट दी। सभी ने मिलकर शराब पीने से लेकर गला रेतने का वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने इस मामले में घटना में शामिल बाइक और तीन मोबाइल बरामद किए गए। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed