फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anger among doctors due to brutal murder of doctor in Kolkata

Mau News: कोलकाता में चिकित्सक की बर्बरता पूर्वक हत्या से डाॅक्टरों में रोष

Wed, 14 Aug 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Anger among doctors due to brutal murder of doctor in Kolkata
मऊ। कोलकाता में महिला डाॅक्टर के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की घटना के विरोध में मंगलवार को जिला अस्पताल के डाॅक्टर ने विरोध प्रदर्शन किया। आपातकाल के पास मृत चिकित्सक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। पूरे दिन काली पट्टी बांधकर काम किया। मांग किया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान चिकित्सकों ने इमरजेंसी और ओटी में सेवा देते रहे, चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर आपातकाल के गेट के पास श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज में महिला डाक्टर के साथ दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर चिकित्सकों ने नाराजगी का इजहार किया। विरोध करने वाले डा. एसपी नारायण, डा. चौधरी राकेश, डा. अनिल कुमार, डा. डीपी सिंहा, डा. मनोज पांडेय ने कहा कि कोलकाता की घटना निंदनीय है। कहा कि जिस तरह महिला चिकित्सक के साथ घटना की गई है, वह निंदनीय है। कहा कि एक चिकित्सक लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता है। लेकिन कोलकाता में जिस तरह से महिला चिकित्सक के साथ बर्बरता की गई है। उससे चिकित्सकों में सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। सभी ने एक स्वर में मांग किया कि अस्पतालों मेें चिकित्सक की सुरक्षा हो। जिससे कोई भी व्यक्ति मारपीट या अभद्रता न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed