{"_id":"5f5681d48ebc3e43c842b670","slug":"anganwadi-workers-shouted-for-demands-while-staying-fast-mau-news-vns5459489188","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपवास रहकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपवास रहकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांगों को लेकर भरी हुंकार
कलेक्ट्रेट पर माँगों को लेकर धरना प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : MAU
Link Copied
कलेक्ट्रेट में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला महामंत्री बीना राय के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सामूहिक उपवास करके विरोध जताया। उपवास के समर्थन में सूर्यदेव पांडे अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) रामाश्रय यादव जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और अशोक कुमार राज्य कर्मचारी महासंघ ने भी नैतिक समर्थन किया।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह 11 बजे आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। जहां 11 बजे से 2 बजे तक सामूहिक उपवास किया। इस दौरान बीना राय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओ की प्रमुख मांगें 62 वर्ष पर वर्कर और हेल्पर की सेवा समाप्ति संबंधी आदेश समाप्त किया जाए। साथ ही मानदेय का भुगतान समय से करने के साथ सेवा समाप्त की जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को 5000 प्रति माह और पेंशन 500000 एकमुश्त फंड देने की मांग की। इसके अलावा बीपीएल कार्ड आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की। कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस दौरान निशा, जिला अध्यक्ष शैल कुमारी सिंह, नूरी कहकशा, आशा यादव, सरस्वती सिंह, आशा यादव, परवीन, पानमति सिंह, आशा सिंह, सुनीता व ज्ञानती देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।