मऊ। केंद्रीय ट्रेड यूनियन संघों के आह्वान पर स्कीम वर्कर्स की अखिल भारतीय हड़ताल के समर्थन में आंगनवाड़ी आईसीडीएस बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार अपने चुनावी वादों से पीछे हटते हुए स्कीम वर्कर्स के अधिकारों में लगातार कटौती करते जा रही है। कहा कि सरकार स्कीम वर्करों को नियमित करने के बजाय ठेका पर काम कराना चाहती है। वहीं मोर्चा के जिला महामंत्री बीना राय ने कहा कि महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना स्कीम वर्कर अपने कर्तव्य को निभाया। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जीवन के सामाजिक सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। मांग की सभी स्कीम वर्कर्स को नियमित किया जाए, सभी स्कीम वर्कर्स को 21,000/ वेतनमान देने, ठेका प्रथा पर रोक लगाने के साथ सभी स्कीम वर्कर्स को काम के घंटे तय करने की मांग की। इसके अलावा आशा आंगनवाड़ी के सभी लंबित भत्ते का तत्काल भुगतान करने, मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लेने की भी मांग की गई। इस दौरान शिव मूरत, धनराज सेठी बसंत कुमार, सुरेश, गोकुल, संतोष, मिट्ठू, बड़क, गिरजा कुमार ,साधु यादव ,अरविंद, विशाल, विजय,अफसाना निखत परवीन, अंजुम परवीन, इशरत, अफरोज, महिमा राय ,संगीता ,बिंदु ,विजयलक्ष्मी, शारदा ,बबली, नूरी कह कसा, अनीता मौर्य, आदि उपस्थित रहे।