{"_id":"61b3916d32fe4873a56e47ff","slug":"anganwadi-workers-burnt-symbolic-copy-of-mandate-mau-news-vns6272114184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जलाई शासनादेश की प्रतीकात्मक प्रति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जलाई शासनादेश की प्रतीकात्मक प्रति
विज्ञापन
मऊ। अनिश्चितकालीन काम बंद, कलम बंद हड़ताल पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रोत्साहन राशि के शासनादेश की प्रतीकात्मक प्रति जलाकर विरोध जताया। जिला मंत्री अनिता प्रजापति ने कहा कि सरकार को प्रोत्साहन राशि के बजाए मूल मानदेय में बढ़ोत्तरी करना चाहिए। चेताया कि अगर मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं होती है तो वह विधानसभा का घेराव करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष रीना यादव ने कहा कि पूर्व में 15 सौ रुपए प्रतिमाह बढ़ोत्तरी की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक किसी को नहीं मिली।
उपाध्यक्ष शिवानी राय ने कहा कि बड़े खेद और दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि 62 साल आयू पूरी कर चुकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को कोरोना महामारी के संक्रमण काल के दौरान बिना पेंशन तथा ग्रेच्युटी दिए जबरन सेवा से मुक्त कर दिया गया। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समाज के बीच अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना योद्धा के रूप में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
जिला अध्यक्ष कंचन राय ने कहा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सरकार से उम्मीद थी कि सबकी परेशानियां दूर करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने अपना किया वादा पूरा नहीं किया। अपनी लंबित और जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन हड़ताल जारी रहेगा। अगर हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो वह विधानसभा का घेराव करेंगे। धरने का संचालन तिलेश्वरी प्रजापति ने किया। इस अवसर पर शीला, नमिता, शकुंतला यादव, पानमती, शीला यादव, कमला देवी, लक्ष्मी भारती, नूतन सिंह, प्रतिभा, फूलमती, फूला, कौशल्या, ज्ञानमती, सत्यभामा आदि उपस्थित रहे।