फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Anas Mustafa of Amrit Public School waved in the district

अमृत पब्लिक स्कूल के अनस मुस्तफा ने जिले में लहराया परचम

Wed, 15 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anas Mustafa of Amrit Public School waved in the district
मऊ में सीबीएसई के 10वीं के रिजल्ट आने के बाद नगर के नसोपुर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल के छात्र और जिले ? - फोटो : MAU
मऊ। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट बुधवार को घोषित हो गया। अधिकांश विद्यालयों का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। विभिन्न स्कूलों के कई छात्र छात्राओं ने विभिन्न विषयों में 90 फीसदी से ऊपर अंक हासिल किया। नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल के छात्र अनस मुस्तफा ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। जबकि किड्स किंगडम सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा नेहल राय ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। किड्स किंगडम सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा अन्वी खंडेलवाल 96.8 प्रतिशत तथा सनबीम स्कूल की छात्रा सिद्धि खंडेलवाल ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई से संबद्ध 10वीं स्तर के जिले में 29 विद्यालय हैं। परीक्षा में 4160 छात्र छात्राएं शामिल हुए। नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल के छात्र अनस मुस्तफा ने 98.1 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। जबकि किड्स किंगडम सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा नेहल राय ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। किड्स किंगडम सीनियर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा अन्वी खंडेलवाल 96.8 प्रतिशत तथा सनबीम स्कूल की छात्रा सिद्धि खंडेलवाल ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अमृत पब्लिक स्कूल छात्र अनस मुस्तफा ने 98.1 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान हासहिल किया। इसी के साथ साक्षी सिंह ने 95.3 प्रतिशत प्राप्त कर कालेज में दूसरा तथा विभोर श्रीवास्तव ने 94.8 प्रतिशत प्राप्त कालेज में तीसरा स्थान हासिल किया। 25 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किया। बेहतर रिजल्ट आने पर विद्यालय के प्रबंधक बीडी सिंह तथा प्रधानाचार्य डॉ. माया सिंह ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं को बधाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किड्स किंगडम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के नेहल राय ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि अन्वी खंडेलवाल ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। कालेज प्रबंधक संजय सिंह बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों को बधाई दिया। अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल की सिद्धि खंडेलवाल ने 96.8 प्रतिशत अंकोंके साथ कालेज में पहला, सौरभ यादव ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। यश प्रजापति और मोहित चौहान ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग, विद्यालय केप्रधानाचार्य मिनहाज अली ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों को बधाई दी।
चकमेंहदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल की छात्रा आयुषी पांडेय 95.4, देवव्रत चौहान 95.4 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से पह-ले स्थान पर रहे। इसी क्रम में इकरमा जावेद 95.2 प्रतिशत, राजू गुप्ता 95.2 प्रतिशत पाकर दूसरा स्थान तथा अनुप शर्मा 95 प्रतिशत पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल तथा प्रधानाचार्य केसी पीटर ने बेहतर रिजल्ट के लिए छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी।
लिटिल फ्लावर चिल्ड्रन स्कूल की अंकिता प्रकाश ने 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान, अनन्य मिश्रा ने 96.2 अंक के साथ दूसरे एवं सत्यम 94 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के संस्थापक बितय शंकर यादव, निदेशक मुरलीधर ने परीकषा में विद्यालय का शतप्रतिशत रिजल्ट आने पर सभी छात्रों एवं अध्यापकों को बधाई दी।
इसी क्रम में लिटिल फ्लावर इंलरनेशनल स्कूल खालिसपुर का रिजल्ट शानदार रहा। प्रधानाचार्य जीता लेप्चा ने बेहतर रिजल्ट के लिए विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी है।नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालुय का परीक्षा शानदार रहा। कालेज के रितेश कुमार 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में पहला, आदर्श कुमार पांडेय तथा शताप्सी सिंह ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा तथा मयंक राय ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। कालेज की प्राचार्या डॉ. किरण बाला ने बेहतर रिजल्ट पर शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों को बधाई दिया है।
नवोदय विद्यालय महुंआर का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कालेज के कृष्णकांत चौहान ने 96.6 प्रतिशत पाकर पहला, प्रांसी गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत पाकर दूसरा तथा श्यामसुंदर चौहान ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। कालेज के प्राचार्य मुख्तार आलम ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों तथा छात्रों को बधाई दिया है।

इसी क्रम में एसआरडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा।परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। विद्यालय की सारा फैजी 96.6, मोहम्मद मुस्लिम 95 प्रतिशत अंक तथा मारवा रहमान 94 प्रतिशत अंक हासिल किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. वाईएन ओझा ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इसी क्रम में सिपाह इब्राहिमाबाद स्थित वसुंधरा कान्वेंट स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कालेज के देवांशु सिंह ने 84.8 प्रतिशत, वैभव आनंद ने 82.6 प्रतिशत तथा अभिषेक मल्ल ने 80.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। चिरैयाकोट का रिजल्ट बेहतर रहा। कालेज के अनुराग खरवार ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला, अनुराग सिंह 93.6 दूसरा तथा आयुश सिंह 93.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed