फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   An uproar in meeting

पिढवल गांव की खुली बैठक में भारी हंगामा

Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 स्थानीय ब्लॉक के पिढवल गांव में कोटे की दूकान के लिये  हुई खुली बैठक में  भारी हंगामा हुआ। हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह से  पात्र लोगों के नाम प्रस्ताव के  लिये लिये जा सके। गांव के लोग कोटे की दूकान को आरक्षित बर्ग को देने की मांग  कर रहे थे जब कि दूकान सामान्य वर्ग में है।    सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर पिढ़वल गांव में शुक्रवार को खुली  बैठक बुलायी गयी थी। बैठक में एडीओ पंचायत अशोक पाण्डेय, ग्राम विकास  अधिकारी राजन सिंह व ज्ञान प्रकाश पाण्डेय तथा प्रधान मुकेश गुप्ता की  मौजूदगी में बैठक शुरू हुयी।
विज्ञापन


इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांव वाले इकठ्ठा हो  गये। ग्रामीण सामान्य की जगह दूकान को विकलांग, सैनिक की विधवा को देने की मांग  करने लगे। हंगामा की स्थिति की जानकारी पाकर कोतवाल विश्वजीतसिंह मय  हमराही पहुंच कर लोगों को शांत किया। बैठक में 11 लोगों के नाम का प्रस्ताव  आया।जिसमें एक विकलांग सरोज एक सैनिक की विधवा शैलकुमारी, विरायदव, इंद्रावती, मीरा राजभर के साथ 11 प्रस्ताव को लिया गया।
विज्ञापन


कोतवाल के  समझाने बुझाने पर लोग शांत हुये।इसके बाद गांव वाले बड़ी संख्या में विधायक  सुधाकर सिंह के कार्यालय पर आकर आरोप लगाया कि दूकान के चयन में घपला हो रही  है।इस पर विधायक ने नायब तहसीलदार व कोतवाल को बुलाकर स्थिति से अवगत होने  के बाद सही चयन होने का आश्वासन दिया। इस संबंध में एडीओ पंचायत अशोक  पाण्डेय ने बताया कि गांव के प्रधान सामान्य वर्ग चुने गये थे इस लिये कोटे  की दुकान भी सामान्य वर्ग से चयन होगा। अंतिम निर्णय एस डीएम  करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed