फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   An uncontrolled tractor hit a farmer who was going to the market with vegetables and he died

Mau News: सब्जी लेकर मंडी जा रहे किसान को बेकाबू ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 17 Aug 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled tractor hit a farmer who was going to the market with vegetables and he died
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के आदेडीह गांव के पास शुक्रवार की सुबह सात बजे के करीब एक बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से एक दिव्यांग किसान की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक किसान अविनाश बरई (27) पुत्र सुरेश बरई सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव का निवासी थे। अविनाश सब्जी की खेती करता था और प्रतिदिन सब्जी मंडी में ले जाकर बेचता था शुक्रवार को वह रोज की तरह सुबह सात बजे के करीब सब्जी लेकर मंडी जा रहा था। अभी वह थाना क्षेत्र के आदेडीह गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अविनाश चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था बड़ा भाई सेना में है जबकि अविनाश पैर से दिव्यांग होने के कार घर पर रहकर सब्जी की खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed