फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   An old man who had come to meet his sister died in an accident.

Mau News: बहन से मिलने आए वृद्ध की हादसे में मौत

Sun, 08 Mar 2026 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
An old man who had come to meet his sister died in an accident.
मऊ। बहन से मिलने आए शिवपूजन राजभर (59) को ट्रक ने कुचल दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर तीन बजे की है। बेटी मंजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी के अनुसार बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के भरोली नदौली निवासी शिवपूजन राजभर शनिवार को शहर कोतवाली के कोल्हाड़ निवासी अपनी बहन रुग्दी राजभर से मिलने गए थे। घर जाने के लिए दोपहर तीन बजे बलिया मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। स्थानीय लोगों ने शोर करते हुए ट्रक को रोकवाया और पिता को बाहर निकाला। सूचना पर वहां पुलिस भी पहुंच गई और उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। उनके पास मिले कागजात के आधार पर पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed