फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   An officer on every four Kotedar

हर चार कोटेेदार पर एक अधिकारी

Sun, 03 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 03 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड बनाने के लिए सूची में पात्र गृहस्थी का नाम जोड़ने और अपात्रों का नाम हटाए जाने का मामला जिलाधिकारी ने संज्ञान में लिया। उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र में हर चार कोटेदार पर एक अधिकारी तैनात कर दिया है, जो फीडिंग में लाभार्थियों का सत्यापन कर अपात्रों का नाम हटाएंगे और पात्रों का नाम जोड़ेंगे। अमर उजाला में इस मुद्दे पर दो अप्रैल के अंक में ‘रियायती दर पर अनाज बन न जाए सपना’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

 

इसके छपने के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया।जिले में 3,52,736 परिवारों का गृहस्थी कार्ड बनाया जाना है। जिन्हें दो रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो की दर से चावल दिया जाएगा। इस योजना का शुभारंभ मार्च में ही शत प्रतिशत लागू करने का दावा सरकार का था। लेकिन अब तक जनपद में फीडिंग का भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जिनका राशन कार्ड जनवरी में बन पाया, उन्हें ही मार्च में लाभ मिला।

विज्ञापन

 

 

लेकिन आगे के लिए दिक्कत यह है कि अगर किसी पात्र ने अपने राशन कार्ड की फीडिंग नहीं कराई तो उसकी पात्रता गृहस्थी राशन कार्ड के लिए नहीं मानी जाएगी। विभाग भी इसके प्रति लापरवाह बना हुआ था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में हजारों लोगों को राशन से वंचित होने के बाद जिलास्तरी 42 अधिकारियों को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने नगर के हर चार कोटेदारों के अंतर्गत आने वाले राशन कार्डधारी एवं पूरी आबादी को ध्यान में रखकर उनका सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। सभी अधिकारी चार अप्रैल से मोहल्ले में जाकर लाभार्थियों का सत्यापन करेंगे। जो लोग इस योजना से पात्र होने के बावजूद वंचित हैं, उन्हें पात्र गृहस्थी कार्ड दिया जाएगा।क्षेत्र की कुल 173 कोटे की दूकानों को चिह्नित कर चार कोटेदारों पर इसी को ध्यान में रखकर सत्यापन के लिए 42 अधिकारियों की टीम लगाई गई है।

 

माना जा रहा है कि 10 हजार से अधिक राशन कार्ड फर्जी पाए जा सकते हैं, जो जांच के बाद निरस्त किए जाएंगे। क्यों कि नगरपालिका क्षेत्र में सस्ता राशन बीपीएल एवं अंत्योदय को मिलाकर पूर्व में महज 13500 लोगों को ही दिया जाता था लेकिन नए योजना में सस्ता राशन के लिए 40415 लोगों का पात्र गृहस्थी कार्ड बना है जिनका सत्यापन किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed