फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   amit sah brust on up government

सपा का काम नहीं कारनामा बोल रहा है : अमित शाह

Fri, 24 Feb 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Fri, 24 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
amit sah brust on up government
मधुबन के पांती के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा का काम नहीं बल्कि कारनामा बोल रहा है जिसे यहां की जनता देख रही है। चुनाव में सपा के कारनामे का जवाब देने के लिए जनता तैयार है। यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो 24 घंटे के अंदर सभी बूचड़खाने बंद कर दिए जाएंगे। वह शुक्रवार को मधुबन के पांती शिवमंदिर के समीप स्थित एक इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा ने कांग्रेस से गठबंधन करके हार स्वीकार कर ली है कि वह अकेले चुनाव नहीं जीत सकते। कहा कि प्रदेश में सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं का विकास हुआ है। विश्वास न हो तो अपने क्षेत्र के सपा नेताओं के घर देख आइए। पता चल जाएगा, कि जनता का पैसा कहां खर्च हुआ है। सपा के लोगों ने पिछड़े, दलित और किसानों का पैसा अपना घर बनवाने में खर्च किया। कहा कि केंद्र की सरकार हर साल एक लाख करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को भेजती है, लेकिन उसके बदले में काम कुछ नहीं होता है।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बारे में खुद उनकी पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित कह चुकी हैं कि वह अभी मेच्योर नहीं हैं। वह मोदी से काम का हिसाब मांगते हैं। ढाई साल के काम का हिसाब यह है कि 93 योजनाएं गरीबों के लिए चलाई गई, लेकिन दुर्भाग्य यह कि सपा सरकार ने उसे गरीबों तक पहुंचने ही नहीं दिया। कहा, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो दूध की नदियां बहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की सरकार 24 घंटे के अंदर बूचड़खाने को बंद करने का बड़ा फैसला लेगी। लघु और सीमांत किसानों के कर्ज माफ होंगे। किसानों को ब्याज मुफ्त ऋण दिया जाएगा। गन्ना किसानों का 14 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। धान की खरीद सुनिश्चित कराई जाएगी। दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 20 डेयरी खुलेंगी। 70 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। जनसभा में प्रत्याशी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed