फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Amila-Ajmatgarh road trapped in departmental negligence

विभागीय लापरवाही में फंसा अमिला-अजमतगढ़ मार्ग

Mon, 10 Jan 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Amila-Ajmatgarh road trapped in departmental negligence
अमिला (मऊ)। 12 किलोमीटर लंबे अमिला-अजमतगढ़ मार्ग का निर्माण विभागीय लापरवाही के चलते फंस गया है। 19 दिसंबर को शासन से 27 करोड़ 88 लाख 39 हजार रुपये स्वीकृत तो हो गए लेकिन लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से पांच जनवरी तक टेंडर नहीं हो सका। ऐसे में अब आचार संहिता के बाद ही इसका निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन

अमिला-अजमतगढ़ सड़क अरसे से बदहाल है। विधायक विजय राजभर के प्रयास से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण के लिए शासन से 27 करोड़ 88 लाख 39 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। 19 दिसम्बर को वित्तीय स्वीकृति मिलने के दो हफ्ते बाद भी लापरवाह अधिकारी टेंडर प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी नहीं करा पाए। अब आचार संहिता लगते ही टेंडर की प्रक्रिया भी फंस गई। जिससे सड़क निर्माण अधर में लटक गया। सड़क निर्माण की बाट जोह रहे ग्रामीण भी निराशा हो गए हैं। सहायक अभियंता अजय प्रकाश ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद बांड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन पर सपा नेताओं पर दर्ज हुआ था मुकदमा
अमिला। इसी सड़क पर बन गए बड़े बड़े गढ्ढों में भरे पानी में विरोध स्वरूप सपाजन धान रोप कर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उधर से विधायक विजय राजभर गुजरे थे। उन्हें देखकर सपाजनों ने नोरबाजी के बीच प्रदर्शन किया था। कुछ लोगों ने विधायक की गाड़ी पर कीचड़ भरे धान के पौधे भी फेंके थे। ऐसे में सपाजनों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed