'अमेरिका को हमला बंद करना चाहिए:' विदेश दौरे के बाद सपा सांसद ने चेताया, मऊ में हुआ भव्य स्वागत
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के मऊ पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। विदेश दाैरे को लेकर कई सवालों के जवाब भी दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Politics: भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर पाकिस्तान की आतंकवाद परस्त नीति को दुनिया के सामने उजागर करने के बाद घोसी लोकसभा में प्रथम आगमन पर घोसी के सांसद राजीव राय का पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
मीडिया से बातचीत करते हुए घोसी सांसद राजीव राय ने कहा कि यह मेरा नहीं, यह पूरे घोसी लोकसभा सम्मान है। आजादी से लेकर स्व. कल्पनाथ राय के समय तक घोसी लोकसभा की क्रांतिकारी धरती से जितने भी सांसद हुए, सभी राष्ट्रीय नेता थे, जब वह बोलते थे तो पूरा देश उनको सुनता था, स्वर्गीय कल्पनाथ राय के जाने के बाद घोसी का वह गौरवशाली इतिहास कहीं खो सा गया था।
मैंने चुनाव के दौरान कहा था कि अगर आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो उस खोई हुई पहचान को राष्ट्रीय पटल पर फिर से वापस लाने का प्रयास करूंगा, मैं अपने घोसी के मालिकों का आभारी हूं जिन्होंने इतने प्रचंड बहुमत से मुझे जिताया, जिसके परिणाम स्वरूप आज घोसी लोकसभा की आवाज सिर्फ देश में ही नहीं कई देशों में भी सुनी जा रही है। मुझे घोसी के मालिकों ने जिस विश्वास के साथ जिताया है। मैं उनकी उम्मीदों पर पूरा खरा उतारने का प्रयास कर रहा हूं।
अमेरिका द्वारा भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कर युद्ध रुकवाने के दावे को आड़े हाथों लेते हुए राजीव राय ने कहा जो अमेरिका भारत-पाकिस्तान के बीच के युद्ध को किसी समस्या का समाधान नहीं मान रहा था, वही अमेरिका अब खुद इजराइल का साथ देकर ईरान पर हमला कर रहा है, जिसे अमेरिका को तत्काल रोकना चाहिए।
स्वागत करने वालों में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, अल्ताफ अंसारी, शिव प्रताप यादव मुन्ना, शैलेंद्र यादव, हाजी इरफान, देवनाथ यादव, सुजीत सिंह, कुद्दूस अंसारी, विजय शंकर यादव, तैयब पालकी, सीताराम यादव, संतोष राय मामा,रवि शंकर राय, मयंक पांडेय, राजेंद्र मिश्रा, प्रभात राय आदि शामिल रहे।