फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambulances will be deployed at 18 hot spots of the district on Holi.

Mau News: होली पर जनपद के 18 हॉट स्पॉट पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

Sun, 24 Mar 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Ambulances will be deployed at 18 hot spots of the district on Holi.
मऊ। आनंद और उत्सव के पर्व होली के दौरान स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी परेशानी होेने पर कोई भी 108 नंबर पर डायल कर सकता है। इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा कुछ ही मिनट में मदद के लिए पहुंचेगी। जनपद के 18 हॉट स्पॉट पर एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

होली के दौरान एंबुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। त्यौहार में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाएं 24 घंटे निशुल्क रहेंगी। प्रदेश सरकार ने 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज को दी है। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था के प्रोग्राम मैनेजर मजहर हुसैन ने बताया कि होली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 108 एंबुलेंस चिह्नित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध होने के साथ ही एंबुलेंस से जल्द से जल्द नजदीक के अस्पताल पहुंचाया जा सके। हर जरूरतमंद को कम समय में सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

---------------
जीवनरक्षक दवाओं के साथ रहेगा प्रशिक्षित स्टाफ
कोई भी सड़क या अन्य दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लीवर, किडनी, पेट दर्द, त्वचा से संबंधित, या अन्य कोई भी समस्या होने पर 108 नंबर पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर सेवा देगी। सभी एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं व प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
102 एंबुलेंस भी रहेगी अलर्ट मोड पर
होली के दौरान गर्भवती महिलाओं व दो साल तक बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। आवश्यकता पड़ने एंबुलेंस 102 या 108 पर कॉल करके नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed