फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambulance unable to pass through barrier; demand to increase height.

Mau News: बैरियर से नहीं गुजर पा रही एंबुलेंस, ऊंचाई बढ़ाने की मांग

Sun, 14 Jun 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ambulance unable to pass through barrier; demand to increase height.
मुहम्मदाबाद गोहना  घोसी मार्ग पर तमसा नदी पुल के जर्जर हो जाने के कारण लगे बैरियर से पास नहीं ह - फोटो : 1
मुहम्मदाबाद गोहना में तमसा नदी के पुल पर बैरियर लगाए जाने से एंबुलेंस के आवागमन में दिक्कत हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने बैरियर की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

पुल के जर्जर होने के कारण लोक निर्माण विभाग ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के उद्देश्य से बैरियर लगाया है।
क्षेत्र के तेजनाथ मौर्य, अबरार, मेहराम, आरिफ, संतोष यादव, अभिषेक और मुन्ना प्रसाद आदि का कहना है कि बैरियर की ऊंचाई कम होने के कारण भारी वाहनों के साथ-साथ 108 और 102 एंबुलेंस भी नहीं गुजर पा रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों को पहले निजी वाहनों से बैरियर तक लाना पड़ रहा है, फिर वहां से एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इससे गंभीर मरीजों के उपचार में देरी होने की आशंका बनी रहती है और लोगों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि इस संबंध में विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed