फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambulance driver accused of negligence

एम्बुलेंस चालक पर लापरवाही का लगाया आरोप

Tue, 08 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driver accused of negligence
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली कस्बे के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी एक युवक ने एम्बुलेंस चालक की लापरवाही से अपने पिता की मृत्यु का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया है। मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाहिद ने बताया है कि बीते गुरुवार की रात 11 बजे पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिस से कस्बे के एक प्राइवेट एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। उन को इलाज के लिये लखनऊ जा रहा था कि रास्ते में वाहन पंचर हो गया। जिस को बनने में एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वाहन चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाते समय कई जगह सड़क के गड्ढों में कूद गई। जिस से मेरी मां को गंभीर चोटें आ गई। उनका दवा इलाज चल रहा है। एंबुलेंस में आक्सीजन नहीं था। पिता जी बार बार आक्सीजन न मिलने की बात कहते रहे । आरोप है कि आक्सीजन की कमी के कारण रास्ते में अंबेडकर नगर के पास पिता की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाल नीरज कुमार पाठक को देकर कानूनी कार्यवाई की मांग किया है। उन्होंने इस मामले की जांच कस्बा चौकी प्रभारी अजय सिंह को सौंपी है। इस बाबत उन्होंने बताया है कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है इसकी जांच कराई जा रही है यदि जांच में एंबुलेंस संचालक दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed