फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambedkar statue placed on populated land, two parties face to face

Mau News: आबादी की जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा रखी, दो पक्ष आमने-सामने

Thu, 12 Jun 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue placed on populated land, two parties face to face
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत के भीरा पतलोईया पुरा मुहल्ला में बृहस्पतिवार की सुबह आबादी जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा रखने पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पर तीन थाने की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाने और आंबेडकर प्रतिमा हटाने के बाद विवाद का निपटारा हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला परासखाड़ निवासी रामाशीष यादव और जमीन शेखपुरा निवासी मनोरमा यादव दोनों लोगों ने नगर के मोहल्ला भीरा पतलोइया पूरा में आबादी की जमीन खरीदी है। बृहस्पतिवार को सुबह दूसरे पक्ष के नरमु राम, राजेंद्र राम आदि मोहल्ले के लोग बंजर जमीन समझ कर उस पर चबूतरा बनाकर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। इसकी सूचना जैसे ही रामाशीष यादव को लगी तो मौके पर पहुंच कर इस मामले की सूचना मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

उधर इस मामले की सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना प्रभारी सुरजीत सिंह ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी, जिसके बाद घोसी, चिरैयाकोट, रानीपुर की पुलिस फोर्स के साथ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस फोर्स और राजस्व विभाग से लेखपाल जाहिद खान और कानूनगो प्रकाश सिंह के मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दोनों पक्षों के समझाने के बाद राजस्व विभाग के कानूनगो और लेखपाल द्वारा जमीन का सीमांकन करने के बाद आबादी घोषित कर दिया। इससे पहले करीब तीन घंटे तक चले दोनों पक्षों के विवाद को पुलिस ने किसी तरह से समझौता कराया और जमीन पर बने चबूतरे और आंबेडकर मूर्ति को हटवाया गया। पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा दोनों लोगों को निर्देश दिया कि जब तक उच्च अधिकारी इस मामले कोई निर्णय नहीं ले लेते हैं तब तक कोई काम नही किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी अतिरिक्त सुरजीत सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति कहीं पर मूर्ति स्थापित नहीं कर सकता है। सिर्फ अपने घर के अंदर ही मूर्ति की स्थापना हो सकती है। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया। जमीन पर बने चबूतरे और मूर्ति को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed