{"_id":"2aa292e55e5ee4f5cc6d083fd96977b1","slug":"ambedkar-statue-damaged-by-miscreants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Feb 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज थाना क्षेत्र के डाड़ी स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को शुक्रवार की सुबह अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की जानकारी होने पर सैकड़ों ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर जुट गए।
घटना की भनक मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही तीन सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
डाड़ी स्थित अंबेडकर पार्क मेें स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को अराजकतत्वों ने तड़के क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अगल बगल के ग्रामीणों ने पार्क में जुटकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अराजकतत्व अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर देते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबा दिया जाता है।
विज्ञापन
रविदास जयंती के दिन भी अराजकतत्वों द्वारा प्रतिमा तोड़ने की धमकी दी गई थी। कहा कि खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाई जाए। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
प्रदर्शन करने वालों में घोसी नगरपालिका चेयरमैन वसीम इकबाल, ग्राम प्रधान मन्नू राम, अतवारु राम, धर्मेंद्र, वासदेव, संजय कुमार, बाबूलाल, चंद्रभान, बसपा जिलाध्यक्ष राजविजय, विनोद सिंह आदि शामिल थे।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत कराया।