फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ambedkar statue damage Tension in village people jammed road SDM said strict action will be taken against culprits in mau

आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से तनाव: मऊ में ग्रामीणों ने लगाया जाम, एसडीएम बोले- लगेगी नई मूर्ति, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 23 Nov 2021 01:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Nov 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damage Tension in village people jammed road SDM said strict action will be taken against culprits in mau
ग्रामीणों ने किया रोड जाम। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार रात कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी हुई तो गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए।

विज्ञापन


सूचना के मिलने के बाद भी सरायलखंसी पुलिस के न पुहंचने से  गुस्साए ग्रामीणों ने रानीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे मोहम्मदाबाद एसडीएम और सीओ सिटी ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने रोड खाली कर दिया।
विज्ञापन


सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में कई वर्षों से लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित है। मंगलवार की सुबह टहलने निकले कुछ  ग्रामीणों ने बताया कि जब वो आंबेडकर मूर्ति के पास गए तो देखा कि मूर्ति का बायां हाथ टूटा है और ईंट से बाबा साहब के चेहरे को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर ग्रामीण पहुंच गए, जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी। ग्रामीणों द्वारा दो घंटे तक जाम लगाने के बाद एसडीएम मोहम्मदाबाद मनोज तिवारी, सीओ सिटी, थाना प्रभारी सरायलखंसी, दक्षिण टोला मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने आंबेडकर की नई मूर्ति मंगवाई। घटना की सूचना मिलते ही घोसी सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, बसपा जिलाध्यक्ष राज विजय कुमार, मोहनदाबाद विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी धर्म सिंह गौतम सहित बसपा के दूसरे पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed