फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Alvida Juma prayer was offered amid tight security.

Mau News: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज

Sat, 14 Mar 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Alvida Juma prayer was offered amid tight security.
रमजान माह में नगर के शाही कटरा मस्जिद में जुमें की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु।संवाद
रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। इस दौरान अल्लाह की इबादत कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की दुआ मांगी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भीड़ नगर के शाही कटरा मैदान स्थित शाही मस्जिद में रही। इस दौरान पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी चक्रमण करते हुए मॉनीटरिंग करते नजर आए। नमाज अदा करने के बाद रोजेदारों ने जमकर फलों सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों की खरीदारी की।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के शाही मस्जिद, खीरीबाग, रघुनाथपुरा, रौजा, मलिकटोला, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, हट्ठीमदारी, बुलाकीपुरा, डोमनपुरा, धोबिया इमिली सहित जिले की विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों ने रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी। सभी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
जुमे की नमाज के बाद रोजेदारों ने नगर के सदर चौक, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, भीटी, घास बाजार सहित मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, दोहरीघाट सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों में फल, खजूर सहित खाद्य सामग्रियों की जमकर खरीदारी की।

फतेहपुर मंडाव : अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की। रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिद और आसपास के इलाकों में चहल-पहल देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed