फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Altercation between BDO and gram pradhan

ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत को बनाया बंधक

Thu, 31 Dec 2015 08:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 31 Dec 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
Altercation between BDO and gram pradhan
 जिला प्रशासन की ओर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण कराए जाने के कुछ ही दिन बाद विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से रतनपुरा ब्लाक के अधिकांश ग्राम पंचायतों के खातों से लाखों रुपये निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों को पता चलते ही उप्र पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के लगभग 60 ग्राम प्रधानों ने गुरुवार को अपराह्न लगभग एक बजे ब्लाक कार्यालय पर जमकर बवाल किया।
विज्ञापन


 गुस्साए ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत नीरज मिश्रा को बंधक बना लिया। लगभग दो घंटे बाद मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी ने प्रदर्शनकारी ग्राम प्रधानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रतनपुरा ब्लाक में 77 ग्राम पंचायतें हैं। जिला प्रशासन की ओर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को गत 20 दिसंबर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाया था। गांवों में विकास कार्य भी शुरू हो गया था।

इसी बीच दो दिन पूर्व अधिकांश नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के खाते से 20 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खाते से निकाले जाने की जानकारी हुई तो उनका माथा ठनका। ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया।

 लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से गुस्साए ग्राम प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय पर एडीओ पंचायत नीरज मिश्रा को गुरुवार को अपराह्न लगभग एक  बजे बंधक बनाकर नारेबाजी करने लगे। ग्राम प्रधान चिल्ला-चिल्लाकर खाते से निकाले गए धन की रिकवरी की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुस्तफाबाद ग्राम सभा के खाते से 1.82 लाख, लसरा से 1.17 लाख, गड़वा से 1.90 लाख, मानिकपुर से 13500 रुपये, अइलख से 1.24 लाख, रतनपुरा, पीपरसाथ से 18-18 हजार, छिछोर से 67 हजार,  मझौली से 36 हजार रुपया निकाला गया है। ऐसा ही आरोप अन्य गांवों के भी ग्राम प्रधान चिल्ला-चिल्लाकर लगा रहे थे।

 प्रदर्शनकारी ग्राम प्रधान यह भी कह रहे थे कि हैंडपंपों के मरम्मत तथा साफ सफाई के नाम पर धन निकाला गया है, लेकिन गांवों में हैंडपंप तो बिगड़े ही हैं। साफ सफाई के उपकरण भी नहीं खरीदे जा सके हैं।  जब तक खर्च किया गया धन खाते में नहीं भेजा जाएगा तब तक खातों का संचालन नहीं किया जाएगा।


 खंड विकास अधिकारी अनुराग राय ने ग्राम प्रधानों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। प्रदर्शन करने वाले ग्राम प्रधानों में गड़वा के हरिकेश यादव, तरवां की नीता, गुलौरी के मुन्ना यादव, पीपरसाथ की सविता यादव, मुस्तफाबाद की पूनम सिंह, छिछोर के नसीम अहमद, सेमराजपुर के शिवजी सिंह, मोलनापुर की अनीता सिंह, मानिकपुर के देवेंद्र, साहूपुर की रंजना सिंह, मझौली की मालती यादव, अइलख के सुनील सिंह, बीबीपुर के बब्बन सिंह, लसरा की शारदा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed