{"_id":"611012898ebc3ef4500fa505","slug":"along-with-the-government-private-hospitals-are-also-ready-for-the-third-wave-mau-news-vns605019055","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी के साथ निजी अस्पताल भी तीसरी लहर के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी के साथ निजी अस्पताल भी तीसरी लहर के लिए तैयार
विज्ञापन
मऊ के कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। दूसरी लहर के दौरान आई दुश्वारियों को देखते हुए विभाग ने तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर जिले में आईसीयू बेड की क्षमता 450 से बढ़ाकर 550 कर दी है। वहीं 100 बेड के नए अस्पताल भी पूरी तरह से बनकर तैयार है। इसके अलावा निजी अस्पतालों को भी चिह्नित है। जिससे तीसरी लहर की संभावना के दौरान उपचार के लिए किसी तरह की परेशानी न हो।
सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि तीसरी लहर से बचाव को लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार है। तैयारियों के लिहाज से जिला अस्पताल में दस बेड के पीकू वार्ड को तीस बेड में तब्दील किया जा चुका है। इसके अलावा 100 बेड का टड़ियाव में अस्पताल पूरी तरह से बनकर तैैयार हो चुका है। बताया कि सभी जिले के सभी नौ सीएचसी पर 150 से ज्यादा आक्सीजन कंसेनटेक्टर भेजने का दावा विभाग कर रहा है। वहीं संक्रमण की पहली तथा दूसरी लहर में एल-2 में चिहिन्त परदहा सीएचसी में 40 बेड की क्षमता को बढ़ाकर 50 कर दिया गया है। यहां 20 वेंटीलेटर के साथ 30 आक्सीजन सपोर्ट बेड की सुविधा है। एल-1 अस्पताल में चिहिन्त बापू मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन सपोर्ट 100 बेड लगे हैं। सीएमओ ने बताया कि इसके अलावा दोहरीघाट, रतनपुरा सीएचसी में पांच पांच आक्सीजन कंसेनटेक्टर लगे है। साथ ही चार आक्सीजन प्लांट से आक्सीजन की कमी दूर की जाएगी। वर्तमान में ताजोपुर औद्योगिक आक्सीजन प्लांट से आक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। इसके तहत जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल तथा मुहम्मदाबाद गोहना तथा परदहा सीएचसी में प्लांट की कवायद है।