फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All tanks will be demarcated

सारे तालाबों का होगा सीमांकन

Wed, 10 Jun 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 10 Jun 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
All tanks will be demarcated
 जिले के सार्वजनिक तालाबों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री जल बचाने अभियान के तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारियों ने जिले के सभी सार्वजनिक तालाबों का सीमांकन कराने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को फरमान जारी किया है। तालाबों पर अतिक्रमण हटवाने के साथ ही खुदाई कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी संबंधित विभाग से तालाबों के खुदाई की प्रतिदिन रिपोर्ट लेंगे।  नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में काफी संख्या में सार्वजनिक तालाबों पर अतिक्रमण होने से भूमि रिचार्ज नहीं हो पा रही है। जिससे भूगर्भ जलस्तर नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री ने जल बचाओ अभियान चलाया है। योजना के तहत तालाबों से अतिक्रमण हटवाने के साथ पोखरे की खुदाई कराकर जल भरवाया जाना है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तालाबों पर तेजी से अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है। सभी उपजिलाधिकारियों ने जिले के सभी तालाबों का सीमांकन कराने का आदेश जारी किया है। सीमांकन करने के बाद गांवों में मनरेगा के तहत जिले के 500 तालाबों की खुदाई कराई जा रही है।  नगरपालिका क्षेत्रों में मशीनों द्वारा तालाबों की खुदाई कराई जा रही है। तालाबों की खुदाई के बाद उसके किनारे-किनारे जुलाई में पौधरोपण किया जाएगा। इससे तालाबों का पानी रुकेगा तब जमीन रिचार्ज होगी। जिससे जल स्तर बढ़ेेगा और पेड़ों द्वारा भी जल का संचयन होगा। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। औचक निरीक्षण में लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बरसात के पहले सभी तालाबों की खुदाई का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed