फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All preparations should be completed before sugarcane crushing: DM

Mau News: गन्ना पेराई से पहले सभी तैयारी हो पूरीः डीएम

Fri, 17 Nov 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
All preparations should be completed before sugarcane crushing: DM
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान गत वर्ष आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई। चीनी मिल संघ कार्यालय लखनऊ द्वारा स्वीकृत 110,42,00,000 रुपये के बजट के अनुमोदन पर विस्तृत चर्चा के उपरांत सामान्य निकाय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल घोसी को गत वर्ष कराए गए कार्यों की क्रॉस चेकिंग कराने के भी निर्देश दिए। गन्ना पेराई का कार्य 20 दिसंबर से शुरू होने पर जिलाधिकारी ने प्रधान प्रबंधक को निविदा सहित समस्त आवश्यक कार्यवाहियां पूर्ण कर यथा शीघ्र चीनी मिल चालू करने को कहा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि रिपेयर्स एंड मेंटेनेंस का कार्य लगभग 85 फीसदी हो चुका है। रोलर की उपलब्धता हेतु निविदा प्रक्रिया चल रही है। गन्ना क्लीनिक के माध्यम से गन्ना किसानों को उर्वरक, बीज व ऋण आदि की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के प्रावधान पर भी चर्चा हुई। सामान्य निकाय के कुछ सदस्यों द्वारा मिल में टिन शेड, सड़कों की खराब स्थिति, गन्ना किसानों हेतु पेयजल व शौचालय की समस्या आदि से समिति को अवगत कराया। बैठक में अपर जिला अधिकारी सत्यप्रिय सिंह, सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेंद्र अस्थाना, जिला गन्ना अधिकारी नीरज कुमार वर्मा सहित सामान्य निकाय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed