फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All preparations for the goat

बकरीद के लिए सभी तैयारी पूरी

Thu, 31 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 31 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
All preparations for the goat
बकरीद पर्व के मद्देनजर नगर क्षेत्र के रौजा स्थित मैदान में बकरे की खरीदारी करते लोग
बकरीद त्योहार पर जानवरों की कुर्बानी वाले त्योहार को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा सहित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के तहत पीएससी ने डेरा डाल लिया है जब कि नगरपालिका एवं नगर पंचायतें अभी से गड्ढे आदि की खुदाई कर कचरों के निस्तारण का प्रबंध करने के लिए तैयार हैं। कुर्बानी की प्रक्रिया इस बार किसी भी सूरत मेमं स्लाटर हाऊस में नहीं होनी है। सभी कुर्बानी अपने-अपने घरों या अहाते में ही की जाएगी।   
विज्ञापन



 पुलिस विभाग द्वारा सभी स्थानों चिह्नित कर लिया गया है जहां-जहां कुर्बानी की जानी है। जिले में 223 स्थलों पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी।  जिले में दो कंपनी पीएसी के साथ जनपद पुलिस रहेगी। साथ ही कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो इसके लिए खुफिया विभाग के लोग भी चक्रमण करते रहेंगे। नगरपालिका क्षेत्र में अपशिष्टों के निस्तारण के लिए 18 स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदे जा रहे हैं।  यही तैयारी नगर पंचायत चिरैयाकोट, मुहदम्मदागाद गोहना, वलीदपुर, घोसी, दोहरीघाट, अदरी, कोपागंज आदि में भी की गई है। इस संबंध में निर्वतमान नगरपालिकाध्यक्ष शाहिना अरशद जमाल ने बताया कि बकरीद पर साफ सफाई की तैयारी अभी से चल रही है।
विज्ञापन



उधर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का कहना है कि बकरीद त्योहार पर शांति में खलल डालने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed