फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All four accused of gang rape arrested within 24 hours

Mau News: सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
All four accused of gang rape arrested within 24 hours
रानीपुर। जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे में ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना प्रकाश में आने पर पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। उधर, इस घटना के बाद पीड़िता के गांव में पुलिस टीम लगातार गश्त करती रही।
विज्ञापन

रानीपुर पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांच आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घटना के संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चार टीमें गठित की गई थी। जहां पुलिस ने सभी आरोपियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, पीड़िता किशोरी को पुलिस सुरक्षा में उसे मेडिकल मुआयना कराने के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा गया। पकड़े गए आरोपी एक ही गांव के हैं और बारहवीं पास हैं। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बीते दो दिसंबर की है। बुधवार को आरोपियों की ओर से बनाए गए वीडियो के प्रचारित होने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से हर बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी बाेले - जाओ तुम मिली, बड़ी बहन मिलती तो हत्या कर दी जाती
रानीपुर। दर्ज मुकदमे के अनुसार, बीते दो दिसंबर की रात आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को घर जाते समय उसे किसी को इसके बारे में बताने पर उसके भाई की हत्या करने की धमकी दी थी। साथ ही आरोपियों ने कहा कि जाओ तुम मिली, तुम्हारी बड़ी बहन मिलती तो उसकी हत्या कर दी जाती। आरोपियों की इस धमकी से पीड़िता काफी डरी सहमी थी लेकिन बड़ी बहन के पूछने पर उसने जानकारी दी। इसके बाद, तहरीर मिलते ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed