फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All eligible beneficiaries should get Ayushman card made: CDO

सभी पात्र लाभार्थी बनवा लें आयुष्मान कार्ड : सीडीओ

Thu, 07 May 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
All eligible beneficiaries should get Ayushman card made: CDO
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। पात्र लाभार्थियों को गंभीर बीमारियों से राहत के लिए 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की कि अपने क्षेत्र की संबंधित आशा और निकटतम सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी, यूएचडब्ल्यूसी, कोटेदार से संपर्क कर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड के लिए पात्रता की श्रेणी में 70 वर्ष आयु पार कर चुके सदस्य, 60 वर्ष आयु पार कर चुके सदस्य जिनका एकल राशन कार्ड है, किसी राशन कार्ड में 6 या 6 से अधिक सदस्य हैं (वर्ष 2018 से पहले), जातीय, सामाजिक-आर्थिक रूप से चयनित पात्र (2011 की सामाजिक-आर्थिक जनगणना), अंत्योदय राशन कार्ड धारक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीएम जन आरोग्य अभियान में चयनित हुए पात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed