Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All departments should make their preparations before flood: DM

Mau News: बाढ़ से पहले सभी विभाग कर लें अपनी तैयारीः डीएम

Sat, 20 Apr 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
All departments should make their preparations before flood: DM
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप कार्यालय सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय फ्लड स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बाढ़ के दौरान विद्युत, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों को पूर्व में ही सारी तैयारी कर लेने को कहा। बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों को अति शीघ्र सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने पिछली बार आई बाढ़ के हिसाब से प्रभावित ग्राम पंचायतों एवं विस्थापित लोगों के लिए स्थलों का चिह्नांकन करने को कहा। संबंधित उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए पूरी जानकारी इकट्ठा कर तैयारी करने का निर्देश दिया। बाढ़ के दौरान बड़ी एवं छोटी नाव के संबंध में भी मालिक का नाम एवं मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार कर लें। अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि जनपद में पांच परियोजनाओं का शत प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम सूरजपुर में पुनर्स्थापना कार्य 45 फीसद तथा सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित खाकी बाबा मंदिर मुक्तिधाम (श्मशान घाट) की सुरक्षा के लिए कटाव रोधी कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिला अधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई मनोज सिंह, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed