फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   All 108, 102 ambulances of the district stood for four hours

चार घंटे तक खड़ी रही जिले की समस्त 108, 102 एंबुलेंस

Tue, 11 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
All 108, 102 ambulances of the district stood for four hours
मऊ। जिले में संचालित एंबुलेंस सेेवा सोमवार की शाम से देर रात तक चार घंटे तक बाधित रही। एंबुलेंस कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर चार घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया गया था। इसके चलते पूरे जिले में चार घंटे तक एंबुलेंस का संचालन नहीं हुआ। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी दिलीप राय ने बताया कि कंपनी द्वारा समय से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

2400 कर्मचारियों को प्रशिक्षण कराने के बाद ड्यूटी नहीं दी जा रही हैं। बोले कि प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के आहाव्न पर सोमवार की शाम आठ बजे से रात के 12 बजे तक एंबुलेंस पायलट तथा कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार कर दिया। पदाधिकारियों ने शासन से आश्वासन मिलने के बाद कार्य बहिष्कार समाप्त करते हुए मांग पूरी न होने पर दुबारा कार्य बहिष्कार करने की धमकी दी। विरोध करने वालों में जर्नादन चौहान, विकास, सुनिल दुबे, आनंद तिवारी, पंकज यादव, आनंद गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed