फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ali Asgar martyred for water

पानी के लिए शहीद हुए अली असगर

Mon, 05 Nov 2018 11:17 PM IST
mau
mau Updated Mon, 05 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ali Asgar martyred for water
घोसी के बड़ागांव में अली असगर की याद में शब्वेदारी में नौहाखानी करते अकीदतमंद। - फोटो : mau
नगर के बड़ा गांव शिया मोहल्ले में 25 सफर रविवार को दोपहर एक बजे अब्बासी बीबी सहन के पास कमेटी अलीवारिस ने शब्बेदारी का आयोजन किया। शब्बेदारी जनाबे अली असगर की याद में की गई। इससे पूर्व मौलान ने मजलिस को खिताब किया तो वहीं अंजुमनों ने नौहा और मातम किया। जनाबे असगर की शहादत का बयान सुनकर कर अजादार रोने लगे।
विज्ञापन

मजलिस को  खिताब करते हुए मौलाना मुजाहिर हुसैन ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने 14 सौ साल पहले कर्बला में जुल्म और जालिम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

जहां इंसानियत जिंदा है, वहां कर्बला का पैगाम भी जिंदा है। मौलाना ने बताया कि 10 मोहर्रम को जब ख्यामे हुसैनी में पानी न रहा बच्चे पानी-पानी की आवाज बलन्द करने लगे तो इमामे हुसैन ने मौला अब्बास को पानी के लिए भेजा लेकिन यजीदी फौजियों ने दरिया के किनारे बाजू काट कर उन्हें शहीद कर दिया। निजामत मौलाना शफ़क़त तक़ी ने किया। अंजुमनों ने नौहा मातम कर शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान डॉ शानू , अरशद, इजहारुल हसन, तफहिम, नोहाखान शमीम हैदर, इम्तेयाज, मोहम्मद अली नासरी, असगर नासरी, वसीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed