फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Akhilesh yadav in Mau said after samajwadi party subhaspa alliance people sitting in Delhi and Lucknow faces are turning red and yellow

मऊ में अखिलेश: सपा-सुभासपा के गठबंधन पर बोले- दिल्ली, लखनऊ में बैठे लोग हो रहे लाल-पीला, महंगाई से गरीब मर रहे

Wed, 27 Oct 2021 03:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Oct 2021 03:09 PM IST
सार

सुभासपा के स्थापना दिवस समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान महापंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Akhilesh yadav in Mau said after samajwadi party subhaspa alliance people sitting in Delhi and Lucknow faces are turning red and yellow
महापंचायत को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : twitter @samajwadiparty

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के 19वें स्थापना दिवस पर हुई महापंचायत में पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने ओमप्रकाश जी का भाषण बड़े ध्यान से सुना। मैं उनसे पूरी तरह से सहमत हूं। उन्होंने महापंचायत में शामिल हजारों सुभासपा और सपा कार्यकर्ताओं को देखकर उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यहां इस महापंचायत में पीली रंग और लाल रंग की संयुक्त ताकत को देखकर कोई दिल्ली तो कोई लखनऊ में लाल-पीला हो रहा होगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल के लोग चल देते हैं तो इतिहास बन जाता है। यूपी से भाजपा का सफाया जरूरी है। हम लोग बाबा साहब के साथ महापुरुषों पर चलने वाले लोग हैं। इस ताकत का कोई मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सपा-सुभासपा का गठबंधन: अखिलेश-ओमप्रकाश साथ उतरेंगे चुनावी मैदान में, राजभर बोले- सरकार बनते ही बिजली बिल होगा माफ, महंगाई ने तोड़ी कमर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को कोई रोकने वाला नहीं हैं। पीले और लाल लोग जब एक हो गए हैं तो हो सकता है जनता 400 सीट जिता दे। ये भविष्य बनाने का चुनाव है। सम्मान पाने का चुनाव है। एक होकर ही भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने सपने दिखाए, न जाने क्या षड्यंत्र किया, कितना झूठ बोला।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आय दोगुनी करने का दावा कर महंगाई दोगुनी कर दी। आज हमारे देश में भुखमरी है, गरीबों को भरपेट खाना नहीं मिल पा रहा है, कपड़े नहीं है। जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, इस महंगाई के कारण गरीबों को आत्महत्या करनी पड़ रही है।

सपना दिखाया था कि चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में चलेगा। आज महंगाई के कारण चप्पल पहनने वाले व्यक्ति की मोटरसाइकिल भी चल नहीं पा रही है। लखीमपुर खीरी घटना का नाम न लेते हुए कहा कि अपने हक की मांग करने वालों को एक मंत्री के बेटे ने वाहन से कुचल दिया। घटना के बाद भी दोषी मंत्री पिता ने इस्तीफा नहीं दिया।

सुभासपा के 19वें स्थापना दिवस पर बुधवार को मऊ जिले के हलधरपुर के पास ढोलवन में महापंचायत का आयोजन किया। मंच पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक साथ मंच से गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। 

सरकार बनते ही माफ होगी बिजली 
ओमप्रकाश राजभर ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के होने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपने साथ लाया हूं। सरकार बनते ही घरेलू बिजली पांच साल तक माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर देश में किसी को झूठ का ताज देना हो तो उसके हकदार प्रधानमंत्री होंगे।

उन्होंने कहा कि सपा और सुभसपा की सरकार बनने के बाद गरीबों का इलाज मुफ्त होगा। अब सीएम योगी और पीएम मोदी की विदाई नजदीक आ चुकी है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का दावा करने वाली सरकार में आज पेट्रोल, सरसों का तेल, पेट्रोल, अरहर की दाल, सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed