फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ajanta Cricket Academy, Saidpur, defeated Mau by 33 runs.

Mau News: अजंता क्रिकेट अकादमी सैदपुर ने मऊ को 33 रनों से हराया

Fri, 03 Jul 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ajanta Cricket Academy, Saidpur, defeated Mau by 33 runs.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान में आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर शुक्रवार को अजंता क्रिकेट अकादमी सैदपुर गाजीपुर और मऊ क्रिकेट अकादमी की अंडर-16 टीम के खिलाड़ियों के बीच 30-30 ओवरों का मैच खेला गया।
विज्ञापन

बारिश की वजह से मैच थोड़ी देरी से शुरू हुआ, जिसमें अजंता क्रिकेट अकादमी सैदपुर गाजीपुर ने मऊ क्रिकेट अकादमी को 33 रनों से हराया।
मैच में सैदपुर के कप्तान अभिजीत गोंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कप्तानी पारी खेलते हुए उन्होंने शानदार 112 रन बनाए। उनका साथ अनुराग यादव ने 104 रन बनाकर दिया।
विज्ञापन

वहीं अमन विश्वकर्मा ने 47 रन और साहिल चौरसिया ने 27 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 61 रन मिले, जिससे टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाए। मऊ की तरफ से गेंदबाज अश्वनी मौर्य ने 3 विकेट और यश रघुवंशी ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 3 विकेट रन आउट के रूप में गिरे। 364 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। महज 71 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई।
बल्लेबाज यश रघुवंशी ने 118 रन, अल्तमस ने 26 रन, अभय ने 19 रन, उत्सव सिंह ने 38 रन और आर्यन ने 28 रन बनाकर प्रयास तो बहुत किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
मऊ की टीम 29.2 ओवर में 330 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। मऊ की टीम को 33 रन से हार का सामना करना पड़ा। सैदपुर की तरफ से गेंदबाज मृत्युंजय, श्रीयांशु और साहिल को 2-2 विकेट मिले, जबकि मनीष, ओम, अभिजीत और नमन को 1-1 विकेट मिला।

मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ अभिजीत गोंड रहे, जिन्होंने 112 रन बनाए और 1 विकेट अपने नाम किया। मैच में अंपायर अमरीश साहनी और प्रवीण चौरसिया रहे, जबकि स्कोरिंग श्रेयांश ने की।

नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान में आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद

नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान में आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed